{"_id":"58669fcb4f1c1bd606eeb64c","slug":"no-water-in-the-canals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में नहीं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों में नहीं पानी
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सूखी पड़ी नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र से होकर निकली तीन नहरों में पानी नहीं आने से किसानों की करीब 1300 बीघा गेहूं की फसल सूख रही है। किसी नहर में छह महीने तो किसी नहर में एक साल से पानी नहीं छोड़ा गया है। इसके अलावा इन नहरों की सफाई भी नहीं कराई गई है। इससे किसानों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि नहरों में जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
तिलोई तहसील क्षेत्र से होकर तीन बड़ी नहरें निकली हैं। लीही-जमुरवा माइनर में पिछले एक साल से पानी नहीं आया है। यह नहर पूरी तरह झाड़ियों से पटी है। यदि इसमें कभी-कभार पानी छोड़ा भी जाता है तो किसानों के खेतों में पहुंचने से पहले ही माइनर उफनाकर कट जाती है। इसी तरह अदिलपुर माइनर में छह महीने से धूल उड़ रही है। नहर में पानी नहीं आने की शिकायत कई बार तहसील दिवस में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह देवकली पश्चिम नहर में दो साल से पानी नहीं आया है।
क्षेत्र के किसान राजकुमार, जमरेश, काशी प्रसाद, बाबादीन, बद्री यादव, राजबहादुर, रामशंकर, गौरव सिंह, राधिका, रामभवन, जमील, देशराज, पप्पू सिंह, सुरेंद्र ने बताया कि किसानों को महंगे दाम पर निजी नलकूपों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि यदि नहरों में जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो वे सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। वहीं, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि लीही माइनर की सफाई मनरेगा से कराने के लिए इस्टीमेट बना लिया गया है। जल्द ही नहर की सफाई कराने के बाद पानी छोड़ा जाएगा।