फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No trust in Raebareli police, get investigation done from another district

Raebareli News: रायबरेली पुलिस पर नहीं भरोसा, दूसरे जिले से कराएं विवेचना

Wed, 11 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
No trust in Raebareli police, get investigation done from another district
रायबरेली। बेटी के कातिलों पर कार्रवाई को लेकर मंगलवार को पिता रामकुमार सोनी ने एएसपी संजीव कुमार सिन्हा से मुलाकात की। पिता ने एएसपी से कहा कि उन्हें रायबरेली पुलिस की विवेचना पर भरोसा नहीं है। इसलिए प्रकरण की विवेचना अन्य जिले की पुलिस से कराई जाए। एएसपी ने पिता को भरोसा दिलाया कि मामले की तफ्तीश हर बिंदु पर चल रही है। हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। बात विवेचना की है तो उसे दूसरे जिले में ट्रांसफर करा दी जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा से 30 मई को पिता ने मुलाकात की थी और उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। बाराबंकी जिले के पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ निवासी रामकुमार सोनी ने बताया था कि उनकी बेटी मानसी (24) की शादी रायबरेली शहर के सिविल लाइंस निवासी शिवम के साथ हुई थी। 21 मई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


छह आरोपियों में से चार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है, जबकि चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल, वरुण की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस चंद्रिका व वरुण का नाम एफआईआर से हटाने की कोशिश कर रही है। पिता की शिकायत पर आईजी ने रायबरेली पुलिस से आख्या मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि आईजी के निर्देश के बाद एएसपी ने पिता को अपने दफ्तर बुलाया था। पिता ने एक-एक करके एएसपी को प्रकरण की जानकारी दी। पिता के मुताबिक एएसपी ने उनकी बात को गंभीरता से समझाया। भरोसा दिलाया कि विवेचना में अब तक किसी आरोपी का नाम नहीं निकाला गया है। प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच करके आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।


उधर, एएसपी ने बताया कि पीडि़त परिवार से उनकी मुलाकात हुई थी। पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है। जरूरत पड़ने पर विवेचना भी दूसरे जनपद स्थानांतरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed