Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   No money was available to buy uniforms

Raebareli News: यूनिफाॅर्म खरीदने को नहीं मिला पैसा

Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
No money was available to buy uniforms
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अभी तक यूनिफाॅर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग आदि खरीदने के लिए 12-12 सौ रुपये की धनराशि नहीं मिल सकी है। ऐसे में बच्चे पुरानी ड्रेस और जूते-मोजे पहन कर स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन


डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत बच्चों को धनराशि भेजी जानी है, जिसके लिए नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही एक अप्रैल से प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। काफी बच्चों का सत्यापन हो चुका है। धनराशि पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफाॅर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रदान किए जाते हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी भी बच्चे को लाभ नहीं मिला है। सत्र शुरू होते ही डीबीटी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी, ताकि जल्द से जल्द सभी बच्चों का सत्यापन पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीटी के तहत प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों का ब्योरा अपडेट होता है। इसके बाद विद्यालय स्तर पर डीबीटी प्रक्रिया के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार का सत्यापन कराया जाता है। इसके बाद ब्लाक स्तर और फिर जिला स्तर पर सत्यापन के बाद धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि अब तक प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का ब्योरा अपडेट किया जा रहा है। अब तक एक लाख 48 हजार 957 दिखाए गए हैं। इनमें से एक लाख 15 हजार 823 बच्चों का सत्यापन कार्य स्कूल, ब्लाक और जिला स्तर पर पूरा करा लिया गया है।


इन बच्चों को धनराशि भेजे जाने के लिए बैच बनाए जा रहे हैं। ब्लाक स्तर पर 10539 और जिला स्तर पर 7123 बच्चों का सत्यापन लंबित है, जिसे दो-तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। धनराशि भेजे जाने के संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। प्रयास होगा कि पहले चरण में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को धनराशि देकर लाभान्वित करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed