{"_id":"5faaea2d8ebc3e5be50e95f9","slug":"no-entry-of-vehicles-will-be-in-hot-spot-area-super-market-from-today-raibaraily-news-lko549642910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट एरिया सुपर मार्केट में वाहनों की आज से रहेगी नो इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट एरिया सुपर मार्केट में वाहनों की आज से रहेगी नो इंट्री
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की आबोहवा जहरीली हो रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रायबरेली को नॉन अटेंनमेंट नगरों के रूप में चिह्नित किए जाने के बाद मंगलवार को डीएम ने बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करके बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की।
इसकी रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में शहर में दो स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित करते हुए बुधवार से सुपर मार्केट में 11 से 16 नवंबर तक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
यहां पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका जाएगा। गोरा बाजार-परशदेपुर रोड पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा। जिले में वायु प्रदूषण एकबारगी बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह बढ़ते वाहन और सड़कों की उड़ रही धूल मानी जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि रायबरेली में शीतकाल के प्रारंभ से ही वायु गुणवत्ता में गिरावट हो रही है। दिवाली पर्व के दौरान वायु प्रदूषण में और बढ़ोतरी की संभावना है।
इसे देखते हुए सर्वाधिक प्रदूषण वाले क्षेत्र को हॉट स्पॉट बनाकर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की बात कही गई है। इसका संज्ञान में लेते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार देर शाम बचत भवन में सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ सिटी सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें प्रदूषण रोकने के उपायों पर चर्चा की।
शहर में खालसा चौक (सुपर मार्केट) से कैपरगंज तक और गोरा बाजार-परशदेपुर रोड को हॉट स्पॉट एरिया के रूप में चिह्नित किया गया। सुपर मार्केट से कैपरगंज तक बुधवार से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही गोरा बाजार-परशदेपुर रोड पर पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
खुशियों के पर्व दिवाली पर पटाखा की बिक्री को लेकर दुविधा बरकरार है। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि पहले हॉट स्पॉट एरिया समेत अन्य स्थानों का जायजा लिया जाए। वहां पर देखा जाए कि वहां पर किस तरह के पटाखा की बिक्री की जा सकती है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि पटाखा बिक्री को लेकर हॉट स्पॉट समेत अन्य स्थानों का जायजा लिया जा रहा है। बातचीत चल रही है कि ग्रीन पटाखों का ही दिवाली पर प्रयोग किया जाए, ताकि प्रदूषण न फैले। डीएम ने बताया कि बुधवार को नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी को गंभीरता से लेते हुए शहर क्षेत्र में दो हॉट स्पॉट एरिया चिह्नित किए गए हैं। सुपर मार्केट से कैपरगंज तक बुधवार 11 नवंबर से 16 नवंबर तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
बकायदा बैरिकेडिंग कराई जाएगी। साथ ही गोरा बाजार से परशदेपुर रोड पर जलनिगम की मदद से पानी का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि धूल न उड़ने पाए। वैभव श्रीवास्तव, डीएम