{"_id":"588f854d4f1c1b303de812f2","slug":"no-any-nomination-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन काेर्ई नामांकन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन काेर्ई नामांकन नहीं
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया। पहले दिन सिर्फ परचे लिए गए और किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। परचा लेने वालों में भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल रहे।
नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। कलेक्ट्रेट में जाने को लेकर पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जिससे काफी देर तक अफरातफरी भी रही। डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा।
जिला मजिस्ट्रेट एवं डीएम अनुज कुमार झा ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 64 नामांकन पत्र परचे लिए गए। इस बार नामांकन पत्र लेने के लिए कोई रुपया नहीं पड़ा।
विज्ञापन
रायबरेली सीट के प्रत्याशी न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, बछरावां सीट के न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, हरचंदपुर सीट के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, सरेनी सीट के सैनिक कल्याण विभाग सभागार, सलोन सीट के प्रत्याशी न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, ऊंचाहार विस सीट के उम्मीदवार न्यायालय एडीएम वित्त एवं राजस्व कक्ष में पहुंचकर नामांकन पत्र लिया।
नामांकन कक्ष में रिटर्निंग अफसर अथवा कक्षों में उनके ओर से नामित सहायक रिटर्निंग अफसर की ओर से नामांकन उम्मीदवारों को दिए गए। हरचंदपुर सीट से बसपा, कांग्रेस, बछरावां विस सीट से बसपा, रायबरेली विस सीट से भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सलोन विस सीट से सपा, भाजपा, बसपा, ऊंचाहार से सपा, बसपा, सरेनी विस सीट से सपा, बसपा के उम्मीदवारों ने परचा लिया।
इससे पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करने का खाता नहीं खुल सका। नामांकन प्रक्रिया के मदद्ेनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। सदर तहसील जाने वाले मार्ग को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। एसपी दफ्तर जाने वाले मार्ग पर भी बैरीकेडिंग कराई गई थी।
कलेक्ट्रेट के अंदर जाने को लेकर पुलिस कर्मियों और कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इसमें कई वकील भी शामिल रहे। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। डीएम ने अफसरों के साथ सभी नामांकन स्थलों का जायजा लेकर नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।
सीसीटीवी कैमरे देखे कि वे कार्य कर रहे हैं कि नहीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य का कहना है कि पहले दिन उम्मीदवारों की ओर से परचे लिए गए। कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।
विधानसभा चुनाव में कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जो शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन करने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि 1 फरवरी को बसंत पंचमी है। इसलिए इस दिन कई उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी 3 फरवरी को शुभ दिन मानते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने की जुगत में हैं।