फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nilanchal and Archana Express one and a half hour late

Raebareli News: नीलांचल और अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट

Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nilanchal and Archana Express one and a half hour late
शहर के रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ी तो ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए मशक्कत करते यात्री।
रायबरेली। दीपावली का पर्व हर कोई अपने गांव और घर में परिवार के के साथ मनाना चाहता है। यही वजह है कि नौकरी या कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों या फिर बड़े शहरों में रहने वाले लोग लौट रहे हैं। पर्व नजदीक आ गया है तो ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सतर्कता भी बढ़ा दी गई है, जिससे स्टेशन परिसर में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन



शनिवार को चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा दो घंटे इंतजार कराया, वहीं पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस और पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने सवा तीन घंटे और बनारस-मुंबई स्पेशल ने सवा दो घंटे इंतजार कराया। नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची। भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेनों के रुकते ही यात्रियों की भीड़ हर बोगी के गेट पर टूट पड़ती है।जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि स्टेशन परिसर में लगातार पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह का कहना है कि हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिग्नल में खराबी से दो ट्रेनें रोकीं
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार स्टेशन पर सिग्नल खराब होने से दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। ये दोनों ट्रेनें काफी देर तक खड़ी रही। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे और कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर करीब एक घंटे खड़ी रही। ये दोनों ट्रेनें समय से ऊंचाहार स्टेशन पहुंची थी, लेकिन काफी देर तक रोकने से अगले स्टेशनों पर विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि सिग्नल में कुछ देर के लिए खराबी थी। साथ ही दूसरी ट्रेनों को पास भी कराना था। इसी कारण दोनों ट्रेनें देर देर तक रुकी रहीं।



दो ट्रेनों का प्रभावित हुआ संचालन
रायबरेली। जिले में दो स्टेशनों पर दो ट्रेनों को अलग-अलग कारणों से देर तक रोका गया। रायबरेली स्टेशन पर आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस करीब 15 मिनट खड़ी रही। यह गाड़ी डेढ़ घंटे विलंब से आई थी और देर तक रुकने के कारण पौने दो घंटे लेट हो गई। कुंदनगंज स्टेशन पर लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर को आधे घंटे से ज्यादा रोकना पड़ा। यह ट्रेन करीब पौन घंटे देर से आई थी, लेकिन देर तक रुकने के कारण सवा घंटे से ज्यादा लेट हो गई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस में यात्री के बीमार होने की सूचना मिली थी। प्राथमिक उपचार के लिए ट्रेन रुकी रही। पैसेंजर ट्रेन को कुंदनगंज में रोक कर वाराणसी इंटरसिटी और गंगा गोमती एक्सप्रेस को पास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed