{"_id":"638a47b7e710c8606d0dab64","slug":"nift-raibaraily-news-lko6599891138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूली बच्चों ने देखा फैशन में भविष्य संवारने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूली बच्चों ने देखा फैशन में भविष्य संवारने का सपना
विज्ञापन
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का भ्रमण किया। सभी ने निफ्ट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में जाना और कैंपस के अंदर चल रही गतिविधियों को देखा। विद्यार्थियों में फैशन के क्षेत्र में भविष्य संवारने की ललक दिखी। कई विद्यार्थियों ने कहा कि आगे चलकर वे भी फैशन के क्षेत्र में जाने के लिए पढ़ाई करेंगे।
भ्रमण पर आए स्कूली बच्चों को निफ्ट के विभिन्न विभागों एवं प्रयोगशालाओं को दिखाया गया। प्रयोगशालाओं में कौन-कौन से उपकरण प्रयोग में लाए जाते हैं, इस बारे में भी विस्तार से बताया गया। फैशन डिजाइन, फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज, लेदर डिजाइन, फैशन कम्युनिकेशन एवं फैशन मैनेजमेंट स्टडीज के तहत पढ़ाए जाने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों व प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
सहायक प्राध्यापक प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए किसी भी विषय में 12वीं पास तथा पीजी पाठ्यक्रम के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने शारदा नहर तट पर की सफाई
जगतपुर (रायबरेली)। राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, शंकरपुर की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने शुक्रवार को भटपुरवा पुल के पास शारदा नहर के तट पर स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार की देखरेख में एनसीसी कैडेटों ने साफ-सफाई की और प्लास्टिक के कूड़ा करकट को एकत्र किया। साथ ही उधर से गुजरने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर आदित्य सिंह, शोभनाथ आदि मौजूद रहे।