फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Niece and her friend beaten

बाइक गायब होने पर फूफा ने भतीजे और उसके साथी को पेड़ से बांधकर पीटा

Mon, 22 Jul 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Niece and her friend beaten
रायबरेली। बाइक गायब होने पर एक फूफा ने अपने भतीजे और उसके साथी को पेड़ में बांधकर डंडे से पीटा। यह मामला गुरुवार का है। रविवार को पेड़ में बांधकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस ने फूफा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक को बरामद करते हुए फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे पासिन मजरे बिरनावां गांव निवासी अर्जुन गुरुवार को अपने फूफा के गांव जमालपुर हरैइया गांव गया था। साथ में गांव का रहने वाला उसका दोस्त धर्मेंद्र भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने फूफा की बाइक ली और अपनी ससुराल चला गया। बाइक लेकर अर्जुन फूफा के घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। फूफा समेत अन्य परिवारीजनों ने खोजबीन की तो अर्जुन और उसका साथी नशे की हालत में ससुराल में मिले, लेकिन बाइक गायब थी।

इस पर दोनों को फूफा समेत अन्य लोगों ने पेड़ में बांधकर पीटा। सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि बाइक चोरी के मामले में फूफा और उसके परिवारीजनों ने ही भतीजे और उसके दोस्त की पिटाई की थी। फूफा शिवराज और कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed