{"_id":"6a63c32979694e4aa70def7a","slug":"newlywed-woman-died-due-to-severe-injuries-raebareli-news-c-101-1-rai1002-163572-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंभीर चोट आने से नव विवाहिता की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंभीर चोट आने से नव विवाहिता की हुई थी मौत
Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। क्षेत्र के बारी खेड़ा मजरे गूढ़ा में एक नव विवाहिता की छत से गिरने से बुधवार रात को मौत हो गई थी। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार देर रात करीब दो बजे राखी (22) मकान की छत से गिर गई थीं। वह अतुल कुमार वर्मा की पत्नी थी। गिरने के कारण अज्ञात बताए गए हैं।
गंभीर रूप से घायल राखी को परिजनों ने सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्साधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों ने महिला के छत से गिरने की जानकारी दी थी। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।