{"_id":"692b44bd70012488dd068b24","slug":"newborns-of-eight-hiv-positive-couples-have-overcome-the-infection-raebareli-news-c-101-1-slko1033-145854-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एचआईवी संक्रमित आठ दंपतियों के नवजातों ने दी संक्रमण को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एचआईवी संक्रमित आठ दंपतियों के नवजातों ने दी संक्रमण को मात
Sun, 30 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
एचआईवी जांच की रिपोर्ट तैयार करते परामर्शदाता।
रायबरेली। जिले को एचआईवी से मुक्त करने का प्रयास चल रहा है। इस बीच एचआईवी संक्रमित आठ दंपतियों के नवजात संक्रमण से मुक्त मिले हैं। हालांकि पिछले छह साल में इस वर्ष जिले में एचआईवी संक्रमित तेजी से बढ़े हैं। इस साल सबसे ज्यादा 106 संक्रमित मिल चुके हैं। जिला अस्पताल और एम्स में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है। एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जिले में जागरूकता के कार्यक्रम होंगे।
इसके लिए एम्स के अलावा जिला महिला और पुरुष अस्पताल के साथ बछरावां व लालगंज में जांच की व्यवस्था की गई है। जांच में संक्रमित होने वालों को भर्ती करके इलाज की सुविधा जिला अस्पताल में उपलब्ध है। इसके लिए जिला अस्पताल में एंटी रिट्रोवायरल थेरेपी सेंटर संचालित किया गया है। हालांकि दवाओं के माध्यम से अन्य सभी सेंटरों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
जिले में इस साल 28471 संदिग्ध लोगों की एचआईवी की जांच की गई, जिसमें 106 लोग एचआईवी संक्रमित मिले हैं। जिले के जगतपुर, अमावां, छतोह, तिलोई, लालगंज, राजापुर तिलोई और ऊंचाहार में दंपती के एचआईवी संक्रमित होने के बाद भी उनके नवजात चपेट में नहीं आए। हालांकि इन नवजातों की जांच के साथ इलाज की व्यवस्था अगले 18 माह तक जारी रहेगी। एक ओर जहां यह खबर मन को सुकून देने वाली है, वहीं इस साल सबसे अधिक एचआईवी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
जिले में छह साल में मिले एचआईवी संक्रमित
वर्ष एचआईवी संक्रमित
2025 106
2024 95
2023 100
2022 75
2021 66
2020 38
वर्ष 2025 में अब जांच व संक्रमित
सेंटर - कुल जांच - संक्रमित मिले
जिला पुरुष अस्पताल - 5360 - 54
एम्स - 3226 - 31
जिला महिला अस्पताल - 12413 - 09
सीएचसी लालगंज - 5560 - 08
सीएचसी बछरावां - 5912 - 04
कुल - 28471 - 106
जिला अस्पताल में संचालित एआरटी सेंटर के परामर्शदाता सुशील तिवारी का कहना है कि एचआईवी संक्रमित यदि लगातार टीएलडी दवा का सेवन करता रहे तो उसके नवजात के संक्रमित होने का खतरा काफी कम हो जाता है। पूर्व में लापरवाही के कारण दमपतियों के नवजात बच्चे संक्रमित हो जाते थे। नई दवा से नवजातों में संक्रमण का खतरा कम हुआ है।