फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   new year celebration

हर तरफ दिखा नए साल का उल्लास, जश्न में डूबे लोग

Fri, 01 Jan 2021 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
new year celebration
पार्क में मौज मस्ती करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को हर तरफ नए साल का उल्लास दिखा। लोग जश्न में डूबे रहे। सभी ने अपने अंदाज में नया साल मनाया। एक-दूसरे को फूल या अन्य तोहफे भेंटकर नए साल की बधाई दी। कुछ लोगों ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। नए साल पर शहर के पार्क भी गुलजार रहे।
विज्ञापन

लोगों ने यहां पहुंचकर खूब मौजमस्ती की। युवाओं की टोलियां गिटार की धुन पर गुनगुनाती नजर आईं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट में भी लोगों का जमावड़ा रहा। बाजार में भी लोगों की भीड़ नजर आई। फूलों की दुकानें पर तो खरीदार उमडे़ पड़ रहे थे। नए साल पर लोगों ने मंदिरों में भी पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात से ही हर तरफ ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। कहीं केक काटकर तो कहीं गीत गाकर साल का स्वागत किया गया। फिल्मी गीतों की धुन पर बच्चे ही नहीं बड़े भी थिरक उठे। शुक्रवार सुबह से ही नए साल का उल्लास दिखने लगा। सुबह लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और कोरोना को देखते हुए विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा पहलवान वीर बाबा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और माथा टेका। सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहा में युवाओं के जत्थे नए साल पर तोहफे भेंट करने की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आए।
फूलों, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट और डायरियों की दुकानों पर खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। सभी ने ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट देकर एक-दूसरे को नया साल विश किया। इंदिरा उद्यान पार्क में नए साल पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मौज मस्ती की।
कई ऐसे युवा रहे, जिन्होंने गिटार बजाकर नए साल का जश्न मनाया। इसके अलावा शहीद स्मारक पर भी लोगों ने मौज मस्ती की। नए साल का स्वागत करने के लिए युवा वर्ग खासा उत्साहित रहा। होटल, रेस्टोरेंट में पार्टी का दौर चलता रहा। सभी नए साल के जश्न में डूबे नजर आए। सरकारी दफ्तरों में भी नए साल का असर दिखा। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
रामचरित मानस का पाठ के बाद बांटा गया प्रसाद
दक्षिण मुखी त्रयताप संकट मोचन हनुमान मंदिर में नए साल पर शुरू कराए गए रामचरितमानस पाठ का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन के बाद पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर पंडित भीमशंकर द्विवेदी, आचार्य पंडित नरेश चंद्र शास्त्री, करुणा शंकर त्रिपाठी, विजय शंकर द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार शुक्ला मौजूद रहे। उधर, सदर कोतवाली परिसर में भी रामचरितमानस का पाठ हुआ।

सदर कोतवाल अतुल सिंह, उनकी पत्नी निशा सिंह ने पूजा पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, यातायात निरीक्षक रेखा सिंह ने भी पूजा पाठ में हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में सभी झूमने को मजबूर हुए। उधर, भदोखर थाना परिसर में भी रामचरितमानस का पाठ हुआ। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed