{"_id":"6282a4e0e85058215161ab5f","slug":"new-school-building-for-students-costs-11-21-lakhs-raibaraily-news-lko630905580","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.21 लाख की लागत से बनेगा स्कूल का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.21 लाख की लागत से बनेगा स्कूल का नया भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय बछरावां में नया भवन बनेगा। इससे यहां पढ़ने वाले नौनिहालों को सुविधा मिल सकेगी। पुराना भवन काफी जर्जर होने की वजह से बैठने लायक नहीं है। अतिरिक्त कक्षों में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है, लेकिन छात्र संख्या को देखते हुए यहां जगह पर्याप्त नहीं है। इस वजह से भवन निर्माण की जरूरत थी। सोमवार को भूमि पूजन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय बछरावां का संचालन 1886 से हो रहा है। यहां बना करीब 100 साल से अधिक पुराना स्कूल भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिस पर उसे ध्वस्तीकरण में शामिल कर लिया गया। बच्चों को अतिरिक्त कक्षों में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में छात्र-छात्राओं की संख्या 261 है। एक प्रधानाध्यापक, पांच सहायक अध्यापक और दो शिक्षा मित्रों की तैनाती है। छात्र संख्या को देखते हुए उन्हें बैठाने की जगह पर्याप्त नहीं है।
इसीलिए यहां नया स्कूल भवन बनाने का निर्णय लिया गया। लगभग 11.21 लाख की लागत से बनने वाले इस स्कूल भवन में दो कमरे, एक बरामदा और एक प्रधानाध्यापक कक्ष बनेगा। प्रधानाध्यापक बुद्धिप्रकाश अवस्थी ने बताया कि मूल भवन जर्जर हो गया था। इसे गिराकर नया भवन बनवाया जाना है। इसके निर्माण के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। नया भवन बनने से बच्चों को सुविधा मिल सकेगी। प्राथमिक विद्यालय बछरावां में नवीन भवन के निर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
आचार्य हरिनारायण मिश्रा ने भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। मौके पर शांति नारायण अवस्थी, सनी, सत्यप्रकाश शुक्ला, कमल नारायण शुक्ला, ओमप्रकाश त्रिवेदी, प्रमोद द्विवेदी, रामदयाल, पवन शुक्ला आदि मौजूद रहे।