फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Negligence in treatment, maternity deaths

इलाज में लापरवाही, जच्चा-बच्चा की मौत

Sat, 30 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 30 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Negligence in treatment, maternity deaths
नवजात की मौत - फोटो : getty images
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की लापरवाही से शनिवार को जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। पहले बच्चे और फिर उसकी मां ने दम तोड़। दोनों की मौत के बाद परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घर वालों ने सीएचसी में डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामलाल अकेला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। तिलेंडा गांव की रहने वाली श्रीकांती को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने शुक्रवार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर शनिवार सुबह उसने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। घर वाले उसे रायबरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत पर परिवारीजन आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति जय सिंह का आरोप है कि बच्चे को समुचित उपचार नहीं मिला, इससे उसकी मौत हुई। यही नहीं श्रीकांती की हालत बिगड़ने पर उसका इलाज करने की बजाय डॉक्टर ने जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात और उसकी मां की मौत से नाराज परिवारीजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया।

चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों ढांढस बंधाया। साथ ही जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। तब लोग शांत हुए। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।


बच्चे की हालत जन्म से ही गंभीर थी। वहीं प्रसूता की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिवारीजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed