फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Negligence case against the driver of the contracted bus of Alambagh depot

आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस के चालक पर लापरवाही का केस

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Negligence case against the driver of the contracted bus of Alambagh depot
रायबरेली। आलमबाग डिपो के बस चालक के खिलाफ हरचंदपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप है।
विज्ञापन

एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि चालक की लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ। गनीमत रही कि यात्रियों की जान बच गई।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टांडा गांव के पास सोमवार को ट्रक से टकराने के बाद आलमबाग डिपो की अनुबंधित बस आग का गोला बन गई थी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई। बस रायबरेली से लखनऊ जा रही थी और उस पर करीब 60 लोग सवार थे। हादसे में 15 लोग झुलस गए थे। इसमें कुछ यात्रियों को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

पुलिस और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया था। घटना पर यात्रियों ने नाराजगी जताई थी। मामले में मंगलवार को बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरचंदपुर थानेदार उरेश सिंह ने बताया कि बछरावां निवासी व यात्री धीरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। धीरेंद्र का आरोप है कि चालक लापरवाही से बस चला रहा था। गाना सुनने के लिए ईयरफोन कान में लगा रहा था।

इस वजह से बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। बड़ी मुश्किल में हम लोगों की जान बची। मामले में चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानेदार का कहना है कि हादसे की जांच थाने में तैनात दरोगा भरत सिंह को दी गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed