फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NCC celebrates plogging day, drives cleanliness campaign

एनसीसी ने मनाया प्लॉगिंग डे, चलाई स्वच्छता मुहिम

Sat, 12 Dec 2020 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
NCC celebrates plogging day, drives cleanliness campaign
रायबरेली। स्वच्छता पखवारा के तहत 66 यूपी बटालियन एनसीसी ने शुक्रवार को प्लॉगिंग-डे (जॉगिंग करते या दौड़ते समय प्लास्टिक के फैले कूड़े-कचरे को उठाना) मनाया। जिसके तहत स्कूल-कॉलेजों की एनसीसी इकाइयों ने विद्यालय परिसर के साथ ही आसपास के मोहल्लों में भी साफ-सफाई की। कर्नल पंकज कुमार ने बताया कि प्लास्टिक के अपशिष्टों को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण कर पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त किया जा सकता है। बटालियन के सूबेदार मेजर गगनराज, सतीश सिंह, सुधीर सिंह, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि ने कैडेटों के साथ प्लॉगिंग डे को सफल बनाया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेटों ने विद्यालय परिसर और छात्रावास के आसपास बिखरे हुए प्लास्टिक के अपशिष्टों को एकत्र किया। लेफ्टिनेंट डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के अपशिष्ट प्रदूषण और जलभराव का कारण बनते हैं। इस मौके पर आदित्य मोहन सोनी, विश्वनाथ प्रसाद रावत, ज्ञानप्रकाश, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, आशीष कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के 60 एनसीसी कैडेटों ने विद्यालय परिसर से बस स्टेशन, खालीसहाट व अमर नगर की सड़कों पर बिखरे हुए कूड़े को साफ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार त्रिवेदी, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, यादवेंद्र वाजपेयी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ‘प्लास्टिक हटाओ, स्वच्छता अपनाओ’ के नारे के साथ गांवों में घूमकर लोगों को जागरूक भी किया। लेफ्टिनेंट सत्येंद्र कुमार के साथ 20 कैडेटों की टीम ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए प्लास्टिक के अपशिष्ट एकत्र किए। प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि अपने घर और आसपास का माहौल स्वच्छ रखें। इस मौके पर कमलाकांत त्रिपाठी, संतोष, अभिनेष, मनीष श्रीवास्तव, अमरनाथ सिंह, सूर्यभान सिंह, सीएल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां के एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर एवं विशनपुर गांव में साफ-सफाई की। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन के लिए वरदान है। स्वच्छता ही वैश्विक महामारी से बचने का कारगर उपाय है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। संयोजन डॉ. विष्णुचंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. विनय सिंह ने किया। डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेश चंद्रा, डॉ. गोपाल कृष्ण, सुखबीर सिंह, राजेश, नारेंद्र, रामचंद्र, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed