फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nauchandi made us wait for two and a half hours

Raebareli News: नौचंदी ने कराया ढाई घंटे इंतजार

Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi made us wait for two and a half hours
शहर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में पहले से ही इतनी ज्यादा भीड़ रही कि अंदर जाने की जद्दोजहद
रायबरेली। तीन दिन से रेलवे स्टेशनों पर छाया सन्नाटा अब कम होने लगा है। दीपावली मनाने आए लोगों के लौटने का सिलसिला अब शुरू हो गया है। इसके साथ ही छठ पूजा के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी ट्रेनों में नजर आने लगी है। कई ट्रेनों की जनरल बोगियों में पहले से ही इतनी ज्यादा भीड़ थी कि यात्रियों को चढ़ने और उतरने में दिक्कत आई। ऐसे में यात्रियों ने आपातकालीन खिड़की को रास्ता बनाया। कई यात्री तो गेट तक खड़े या फिर लटके नजर आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तीन ट्रेनों ने सबसे ज्यादा इंतजार कराया। तीनों ट्रेनें महत्वपूर्ण रही। यात्रियों की भीड़ भी बहुत अधिक रही। फिरोजपुर कैंट से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से पहुंची। नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल पौन घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। बुधवार की रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने पौने दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने सवा घंटे इंतजार कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि भीड़ बढ़ने लगी है। सुरक्षा के इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed