फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Namaz will be offered in many mosques including Idgah.

Raebareli News: ईदगाह समेत कई मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज

Sat, 21 Mar 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered in many mosques including Idgah.
Namaz will be offered in many mosques including Idgah.
रायबरेली। ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के लिए जिलेभर की सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जुटेगी। सभी ईदगाहों में जरूरी इंतजाम पूरे करा लिए गए हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

डबल फाटक स्थित ईदगाह में सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है। इसके अलावा शहर में ही खपर मंगल स्थित ईदगाह में भी नमाज अदा कराई जाती है। ईदगाह डबल फाटक में सभी इंतजाम पूरे करा लिए गए हैं। भले ही मौसम ने करवट ली है, लेकिन धूप से बचने के लिए टेंट लगवाया गया है। फर्श पर दरी बिछवा दी गई है। ईदगाह खपर मलंग में भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा लिया गया है। इसके अलावा शहर की प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज अदा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डबल फाटक में नमाज सुबह 9 बजे पढ़ी जाएगी
नमाज ईद-उल-फितर के लिए वक्त तय कर दिया गया है। नमाज का वक्त का ऐलान भी कराया जा रहा है। शहर में डबल फाटक स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे नमाज अदा कराई जाएगी, वहीं ईदगाह खपर मलंग में सुबह 8:15 बजे नमाज होगी। दारुल उलूम हबीबिया गुलशने रजा के कारी सुहैल अख्तर ने बताया कि मस्जिद बारादरी टाउन हाल, मस्जिद अनवारे मदीना अनवर नगर और मस्जिद हबीब खां सिंधी क्वार्टर में सुबह 8:30 बजे नमाज पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ शिया समुदाय के मस्जिदों में भी वक्त तय हो गया है। अंजुमन सज्जादिया के मीडिया प्रभारी दिलशाद नकवी ने बताया कि मस्जिद साहेबुल अस्र वजीरगंज में सुबह 8 बजे, मस्जिद कुबा कजियाना में सुबह 9 बजे और जामा मस्जिद गुलाब रोड में सुबह 10 बजे नमाज अदा होगी।

उधर, लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ की वारसी जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे नमाज होगी। हाफिज अब्दुल हफीज वारसी ने बताया कि मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए काफी दूर से लोग आते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed