{"_id":"6a49546f245b8ed44a029ea7","slug":"nagina-mp-chandra-shekhar-spoke-to-the-victims-family-over-the-phone-raebareli-news-c-101-1-rai1002-162000-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नगीना सांसद चंद्र शेखर ने पीड़ित परिवार से मोबाइल पर की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नगीना सांसद चंद्र शेखर ने पीड़ित परिवार से मोबाइल पर की बात
Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सलोन। सड़क हादसे में 28 जून को खम्हरिया पूरे कुशल गांव निवासी मेवालाल सरोज की मौत हो गई थी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख समेत 205 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। मेवालाल की मौत से अक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर रायबरेली-जौनपुर हाईवे जाम कर दिया था। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया था। पथराव से सलोन कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों व मुसाफिरों को चोटें आई थीं।
एएसपी आलोक सिंह और एसडीएम ने मामले में कार्रवाई कराने और मुआवजा दिलाए जाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा देकर मामला शांत कराया था। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मोबाइल पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सांसद ने कहा कि वह अगले सप्ताह स्वयं गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक सहयोग करेंगे।