{"_id":"63dff580711e6e443e15db06","slug":"na-raibaraily-news-c-13-1-77298-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रामपुर कला ने जीती वाॅलीबाॅल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रामपुर कला ने जीती वाॅलीबाॅल ट्रॉफी
Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सरेनी (रायबरेली)। श्री गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, रौतापुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई, जिसका फाइनल मैच शनिवार रात खेला गया। रामपुर कला ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन पर खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 22 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहला सेमीफाइनल मैच रामपुर कला व करकसा के मध्य खेला गया, जिसमें रामपुर कला ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में रौतापुर ने कहिंजर को हराया और फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच में रामपुर कला और रौतापुर की टीमें आमने-सामने रहीं। रामपुर कला ने 25-18, 25-20 के अंतर से फाइनल मैच जीत लिया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, दुधवन के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, अवनीश प्रताप सिंह, केतन सिंह ने पुरस्कार बांटे।