फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: घर के अंदर शव दफनाने का प्रयास, नोकझोंक

Mon, 30 Jan 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। भदोखर के फेरू का पुरवा गांव में रविवार को महिला (24) का शव घर के अंदर दफनाने का प्रयास किया गया। ससुराल पक्ष ने विरोध किया तो मायके पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर मामला शांत कराने का प्रयास किया तो उनसे भी नोकझोंक हुई। मायका पक्ष का आरोप था कि पुलिस मामले के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। आधा घंटे तक बवाल चलता रहा। कई थानों की फोर्स पहुंची तो स्थिति संभली। बाद में गांव के बाहर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


फेरू का पुरवा गांव की रहने वाली मनीता की शुक्रवार की शाम उसके पति ने ही हत्या कर दी थी। जगतपुर के सिंगापुर गांव की रहने वाली मनीता की मां शिवपती ने बेटी के पति लवकुश, ननद तुलसा, देवर बनवारी, दूधनाथ व सास आदि के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव ससुराल पहुंचा था। मनीता केे पिता समेत अन्य परिजन घर से बाहर थे। रविवार सुबह मायके पक्ष के करीब 50 लोग फेरू का पुरवा गांव पहुंच गए। घटना पर नाराजगी जताते हुए शव घर के अंदर दफनाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष व ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। मायके पक्ष नेे पुलिस के रवैये पर भी नाराजगी जताई। कहा कि पुलिस आरोपियों को बचानेे का प्रयास कर रही है। बवाल की सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, भदोखर थानेदार राजेश कुमार सिंह, सदर कोतवाल संजय त्यागी, जगतपुर कोतवाल जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल पहुंचने पर मामला शांत हुआ। बाद में शव को गांव के बाहर दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद पति समेत तीन आरोपी बंदी
पुलिस ने रविवार को तीन हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पति लवकुश उर्फ दीपू, सास विमला और शिवरात्रि को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव दफनानेे को लेकर विवाद हुआ था। किसी तरह मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed