फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: पुलिस सुरक्षा में हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं, एक गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 29 Jan 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
NA
जगतपुर (रायबरेली)। रानाबेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने धारा-151 में चालान कर दिया। वहीं तीन आरोपियों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। बवाल के मद्देनजर पुुलिस सुरक्षा में शनिवार को कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षााएं हुईं। घटना के बाद से छात्र-छात्राएं सहमे नजर आए। घटना के बाद पुलिस की तरफ से आरोपियों की धरपकड़ में ढिलाई बरतने पर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को बवाल हो गया था। एक छात्र गुट के लोगों ने स्कूल में पथराव कर दिया था। रोकने पर शिक्षकों के साथ हाथापाई की थी। प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शंकरपुर गांव के रहने वाले क्रांतिवीर यादव, मित्रसेन यादव, अभय यादव, सुमित के खिलाफ मारपीट, बवाल करने का केस दर्ज किया थ। पुलिस ने क्रांतिवीर को पकड़कर धारा-151 में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं तीन अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ने का पुलिस दावा कर रही है। शनिवार को कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। बवाल के डर से पुलिस जवान तैनात किए गए थे। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस बल कॉलेज में तैनात किया गया है। स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ढिलाई से गहराता जा रहा विवाद
राना बेनीमाधव स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर मेंं आए दिन विवाद हुआ करता है। इससे शिक्षा व्यवस्था चौपट होती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चाहे फिर जगतपुर कोतवाल हो या फिर अन्य पुलिस कर्मी। घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेते। मामूली धाराओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। इससेेे उनके हौसले बुलंद हैं। सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed