फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: प्लेटफार्मों पर लगेंगी छह ऑटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीनें, मुसाफिरों को गर्मी में मिल सकेगा शुद्ध पानी

Sun, 29 Jan 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 29 Jan 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर गर्मी में यात्रियों को पेयजल के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें अपनी बोगी के पास ही शुद्ध पेयजल (आरओ वाटर) मिल सकेगा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर छह ऑटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। रेलवे ने इस संबंध में स्थल चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा था, जिसे भेज दिया गया है। इससे रोजाना लगभग 25 हजार यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


रायबरेली जंक्शन से रोजाना 35 ट्रेनें गुजरती हैं, जो प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर रुकती हैं। इन ट्रेनों से रोजाना लगभग 25 हजार यात्री आते-जाते हैं, जिन्हें गर्मी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ लगवाए जाएंगे। मंडलीय अधिकारियों ने ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन के संबंध में प्रस्ताव मांगा था। इस पर प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर तीन-तीन मशीनें लगाने के लिए स्थल चिह्नित किए गए। इन मशीनों के लिए इस तरह स्थल चिह्नित किए गए हैं, जिससे प्लेटफार्म नंबर एक-दो के साथ ही तीन-चार के यात्रियों को भी पास में ही पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन लगाने के लिए स्थल चिह्नित करके प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

100 फीट की ऊंचाई पर लहराने लगा तिरंगा
लखनऊ-कानपुर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों की तरह रायबरेली जंक्शन पर भी मुख्य भवन के सामने 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने लगा है। गणतंत्र दिवस पर इस झंडे को फहराया गया। ध्वजारोहण के लिए लखनऊ से मंडल परिचालन प्रबंधक सिद्धार्थ वर्मा आए। सहायक मंडल अभियंता प्रवीण सिंह ने बताया कि 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार, यातायात निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव समेत रेलवे के कई स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे देर से आई नौचंदी व पद्मावत
दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को दो-दो घंटे की देरी से आई। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे और हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे विलंब से पहुंची। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुरी से नई दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे की देरी से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed