फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 29 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के फेरू का पुरवा गांव में हुई मनीता (24) की हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मां का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेेटी का कत्ल किया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है।
विज्ञापन

फेरू का पुरवा गांव निवासी लवकुश का चार साल पहले मनीता (24) के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। दोनों के रिश्तों में खटास आने से मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। कोर्ट के निर्देश पर दंपती एक साल से घर पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम पति ने मनीता पर कुल्हाड़ी से हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

जगतपुर के सिंगापुर गांव की रहने वाली मृतका की मां शिवपती नेे बताया कि दहेज की खातिर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दहेज न मिलने पर पति समेत अन्य ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। अपराध निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मनीता की मां की तहरीर पर पति लवकुश, सास नाम पता अज्ञात, ननद तुलसा, देवर बनवारी, दूधनाथ के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed