फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NA

Raebareli News: टाटा चलाएगा देश का पहला मोटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Sun, 22 Jan 2023 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
NA
रायबरेली। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंस्टीट्यूट फॉर ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) को संचालित करने का जिम्मा टाटा कंपनी को दिया जा रहा है। टाटा कंपनी की छह गाड़ियां, सभी इंजन व ट्रेनिंग उपकरण आ चुके हैं। यह देश पहला ऐसा संस्थान होगा, जहां मोटर से संबंधित हर तरह का प्रशिक्षण मिल सकेगा। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

प्रयागराज से लखनऊ जाते समय परिवहन मंत्री ने शनिवार को हरचंदपुर के दतौली गांव के पास आईडीटीआर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट का भवन तैयार हो गया है। व्यावसायिक वाहन चलाने का लाइसेंस लेने वालों को यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंस्टीट्यूट के संचालन का जिम्मा टाटा कंपनी को दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से ट्रेनिंग उपकरण लगाए जा रहे हैं। कहा कि जल्द ही इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक साथ 72 लोग ले सकेंगे प्रशिक्षण
परिवहन मंत्री ने बताया कि इंस्टीट्यूट में एक साथ 72 लोगों को मोटर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। सभी प्रशिक्षुओं के रुकने व उनके खाने-पीने आदि के भी इंतजाम होंगे। आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। व्यावसायिक वाहन चलाने का स्थायी लाइसेंस बनवाने वालों को एक माह का प्रशिक्षण लेना होगा। व्यावसायिक वाहन के ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आठ दिन की ट्रेनिंग लेनी होगी। बताया कि अभी ट्रेनिंग के लिए फीस तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी ट्रेनिंग के नाम पर रकम वसूलने वालों को झटका
जिले में आईडीटीआर के शुरू होते ही निजी मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के संचालकों को झटका लगेगा। व्यावसायिक वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मोटर ट्रेनिंग प्रमाणपत्र जरूरी है। निजी ट्रेनिंग सेंटरों के संचालक इसी का फायदा उठा रहे हैं। वर्तमान समय में 15 से 20 हजार रुपये फीस लेकर ये निजी ट्रेनिंग स्कूल लोगों को व्यावसायिक गाड़ियां चलाना सिखा रहे हैं। इसके बाद ये लोग मोटर ट्रेनिंग करने का प्रमाणपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed