{"_id":"6952d68667f84f812d04b4e7","slug":"muslim-girl-marries-hindu-boy-raebareli-news-c-101-1-slko1031-147860-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी
Tue, 30 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह के दौरान एक दूसरे को जयमाला पहनाते जोड़े।
रायबरेली। सामाजिक बंदिशें तोड़कर हिंदू युवक ने सोमवार को मंदिर में मुस्लिम युवती से शादी कर ली। परिजन व करणी सेना के पदाधिकारी इस शादी के गवाह बने।
भदोही जिले की रहने वाली रूबी को एक साल पहले रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र के मवैया गांव निवासी सनी कुशवाहा से इंस्टाग्राम के जरिये प्यार हुआ था। रूबी पहले से शादीशुदा थी, लेकिन इसकी परवाह न करते हुए उसने सनी के साथ घर बसाना चाह रही थी। चार दिन पहले रूबी यहां सनी के घर आ गई। सुबह सनी ने माता-पिता की मौजूदगी में रहवां स्थित अचलेश्वर मंदिर में हिंदू-रीति रिवाज के साथ रूबी के साथ शादी कर ली। सनी मजदूरी करते हैं।
उधर, देर शाम रूबी के पति इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हरचंदपुर प्रभारी हरिकेश सिंह का कहना है कि लड़की बालिग है। पति को युवती से ही इस बारे में बातचीत करने के लिए कहा गया है।