फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

ईंटों से कूंचकर सराफा व्यवसायी की हत्या

Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder
महराजगंज (रायबरेेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा व्यवसायी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह एक मई से घर से लापता था। मंगलवार को घर से करीब एक किमी. दूर गढ़ी गांव के पास झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से दहशत फैल गई। चेहरे के साथ ही शरीर के कई अंगों पर गंभीर के चोट निशान थे।
विज्ञापन

खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने फॉरेंसिक टीम संग घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के याकूबगंज मजरे सोथी गांव निवासी सराफा व्यवसायी रामनरेश यादव (50) एक मई को घर से खाना खाने के बाद महराजगंज स्थित अपने मकान में सोने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बेटे मुकेश कुमार यादव ने पिता की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। इधर, मंगलवार को घर से करीब एक किमी. दूर गढ़ी गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में व्यवसायी का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यवसायी का चेहरे बुरी तरह कूंच दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि ईंटों या फिर किसी भारी पत्थरों से कूंचकर उसे मारा गया।
शरीर के अन्य हिस्से पर भी चोट के निशान थे। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। परिवारीजनों ने कपड़ों के जरिये मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संपत्ति या फिर प्रेम-प्रसंग में कत्ल की आशंका
संपत्ति की खातिर या फिर प्रेम-प्रसंग में कत्ल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि रामनरेश यादव महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी राम नरेश वर्मा के यहां शुरुआत में मजदूरी करता था। परिवार में रामनरेश वर्मा के अलावा उसकी पत्नी थी। कोई औलाद नहीं थी।
ऐसे में मृतक ही रामनरेश वर्मा की देखभाल करता था। अपने जिंदा रहते हुए ही रामनरेश वर्मा ने अपना एक मकान और बावन बुजुर्ग बल्ला में डेढ़ बीघा जमीन उसके नाम बैनामा कर दी थी।
करीब पांच साल पहले रामनरेश वर्मा की मौत हो गई थी। एक मकान में राम नरेश यादव रहकर सोने-चांदी की दुकान चलाने लगा तो दूसरे मकान में राम नरेश वर्मा की पत्नी रहती थी। वह भी कुछ समय पहले महराजगंज छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी।
ऐसे में संपत्ति विवाद में व्यवसायी की हत्या की चर्चाएं हैं। वहीं रामनरेश यादव की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। कुछ महिलाओं से उसकी नजदीकियां होने की बात भी सामने आई है।
मोबाइल और बाइक बरामद
पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यवसायी के लापता होने के बाद उसके मोबाइल पर किन-किन लोगों ने फोन किया था। बताते हैं कि पुलिस ने हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें पुरुषों के अलावा कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी से पुुलिस पूछताछ करके आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

महराजगंज में सराफा व्यवसायी की हत्या के मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। हत्या के पीछे वैसे तो अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई, लेकिन पता लगाया जा रहा है कि कहीं संपत्ति या फिर उसका किसी से कोई झगड़ा तो नहीं था। अब तक की जांच में घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed