फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

ढाबा संचालक ने चोरी के शक में डंडे से पीटकर की थी श्रमिक की हत्या

Thu, 15 Jul 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
murder
रायबरेली-जगतपुर। महज चोरी करने के शक में श्रमिक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। ढाबा संचालक उसे तब तक पीटता रहा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की पूछताछ में ढाबा संचालक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज गांव निवासी अमृतलाल (22) जोगमगदीपुर स्थित एक ढाबे पर काम करता था। रविवार रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन

ढाबा संचालक का कहना था कि ट्रक की टक्कर से अमृतलाल को चोटें आईं। घटना के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पहुंचकर पड़ताल की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता रतिपाल ने बुधवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ढाबा संचालक ने उसके बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है। इस पर मामले में जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के ही सान्हूंकुआ गांव निवासी एवं ढाबा संचालक अंकुर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जगतपुर कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि ढाबा संचालक ने कुबूला है कि उसे शक था कि अमृतलाल ढाबे में चोरी करता है। इसी शक में उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह मरणासन्न हो गया। बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed