{"_id":"60562df28ebc3edc076e0ef3","slug":"murder-raibaraily-news-lko570504427","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इलाकाई लोगों ने हत्या कर लाश यहां फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पूरे धरगही मजरे हथरोहना के ग्रामीण शनिवार सुबह नित्यक्रिया के लिए तालाब की तरफ गए तो वहां पर एक 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
तालाब के किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने जांच की। ग्रामीणों से शव की पहचान कराई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।