फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : RAIBARAILY
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मलिकपुर बरना गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चारपाई पर खून से लथपथ उसका शव पाया गया। परिवारीजनों ने बुजुर्ग की हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से सुबूत जुटाए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग की मौत की असल वजह सामने आने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मलिकपुर बरना गांव निवासी पराग (70) रात में भोजन करने के बाद अपनी चारपाई पर सो गया। वह गांव के बाहर कोठरी में अकेले रहता था। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गए तो पराग का शव चारपाई पर खून से लथपथ देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके मुंह से खून निकल रहा था। इसकी जानकारी हुई तो परिवारीजनों के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि पराग की हत्या की गई है।
जिस तरह घटना हुई, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पराग की मौत कैसे हुई। सीओ महराजगंज राम किशोर सिंह तथा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना के बाबत ग्रामीण तथा परिवारीजनों से पूछताछ शुरू की। फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए।

गांव के बाहर कोठरी बनाकर रहने वाले पराग का शव मिला है। मुंह से खून निकल रहा था। उसकी हत्या की गई है या फिर उसकी मौत की असल वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवारीजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के जरिए घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठेगा।
विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed