फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Sun, 20 Oct 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
murder
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया गया। परिवारीजनों के पहुंचने के पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर परिवारीजनों और लोगों का गुस्सा भड़क गया। सभी ने कोतवाली में धरना देते हुए हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

सभी शव को कोतवाली मंगवाने की मांग पर अड़ गए। बाद में कुछ देर बाद पुलिस शव लेकर कोतवाली पहुंची। समझाने-बुझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। परिवारीजनों ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी दीपक चौरसिया (18) पुत्र राजेंद्र चौरसिया का शव शनिवार सुबह जायस कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर-मोहनगंज मार्ग स्थित बहादुरपुर चौकी से महज कुछ ही दूरी पर गूलर के पेड़ पर बेल्ट, प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जायस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आधार कार्ड व फोन के जरिए घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पर परिवारीजन और लोग भड़क गए। सभी ने कोतवाली में धरना दे दिया और शव मंगवाने की बात पर अड़ गए।
गुस्साए लोगों ने रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर तिलोई सीओ राजकुमार सिंह और कोतवाल रमाकांत प्रजापति ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। पिता का आरोप है कि उसके बेटे की पहले हत्या की गई और फिर शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्णा कुमार सिंह व पूर्व ब्लॉक बहादुरपुर प्रमुख रमेश कुमार सिंह को मौके पर भेजा। ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर परिवारीजन शांत हो गए। इस बीच हाईवे पर करीब एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रहीं। पिता ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
थम नहीं रहे अपनों के आंसू
तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव निवासी दीपक चौरसिया की हत्या से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। बताते हैं कि दीपक शनिवार को भोर ही घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। मृतक अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई विकास चौरसिया मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है।
इसके अलावा दो बहनें सरिता और मोहिनी हैं। सरिता का तीन साल पहले विवाह हो चुका है, जबकि छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। पिता राजेंद्र कुमार चौरसिया गांव में रहकर खेती करता है। मां गुड़िया देवी और पिता के आंसू नहीं थम रहे हैं। माता-पिता का आरोप है कि उसके बेटे का कत्ल किया गया है। मृतक भी मुंबई में रहता था। अभी दो दिन पहले ही गांव आया था। मामले में कार्रवाई की जाए।

जांच कराई जा रही : एएसपी
एएसपी अमेठी दयाराम सरोज ने बताया कि युवक की हत्या की गई है या फिर उसकी मौत कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। हालांकि परिवारीजन हत्या की बात कह रहे हैं। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जल्द सच्चाई सामने आएगी। युवक के पास मिले फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed