फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder mystry

Raebareli News: 24 घंटे बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर, शव की पहचान नहीं

Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
murder mystry
रायबरेली। थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ न तो हत्यारे लगे हैं और न ही शव की पहचान हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करके शव को छिपा देने का केस दर्ज किया है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही है, लेकिन नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चंदी का पुरवा मजरे गुमावां स्थित जौनपुर ब्रांच के किनारे खेत में रविवार सुबह करीब आठ बजे सरसों के खेत के पास 26 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक के सिर पर एक गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ईंटों से सिर कुचला गया था। इससे सिर पूरी तरह से क्षत विक्षत था। हत्या की घटना से बाद से आसपास के लोगों में दहशत है। थानेदार अरुणेश गुप्ता ने बताया कि शव की पहचान करानेे के लिए बाराबंकी, अमेठी, लखनऊ, सुल्तानपुर, उन्नाव आदि जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed