फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   murder in forest

Raebareli News: युवक की फावड़े से हत्या, 16 दिन बाद जंगल में मिला कंकाल

Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
murder in forest
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में एक युवक की फावड़े से हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया। 16 दिन बाद सोमवार को युवक का कंकाल बरामद हुआ। मृतक की पहचान उसकी जैकेट से हुई। मृतक युवक अपने दोस्त की हत्या में नामजद था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे निकासू मजरे बेेलाभेेला गांव निवासी संदीप (18) 26 नवंबर 2022 को घर से लापता हो गया था। मां सुखरानी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के अपहरण का केस दर्ज किया था। वहीं दूसरी तरफ पूरे निकासू निवासी रामकेश की 27 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। रामकेश की हत्या के मामले में उसके दोस्त संदीप और उसकी मां सुुखरानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि भदोखर क्षेत्र के रजवापुर स्थित जंगल में एक कंकाल पड़ा है। पुलिस ने पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर सिर धड़ से अलग पड़ा था। मौके से पुलिस को मृतक के जूते, फावड़ा, लोहे का छल्ला, जैकेट मिली। जैकेट के जरिए मां सुखरानी ने कंकाल की पहचान अपने बेटे संदीप के रूप में की। थानेदार यशकांत सिंह नेे बताया कि संदीप की फावड़े से काटकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या की घटना के बाद पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है, वह बेेहद चौंकाने वाला है। थानेदार के मुताबिक पूरे निकासू गांव निवासी रामकेश और संदीप आपस में दोस्त थे। रामकेश का संदीप की बहन के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संदीप का इसका विरोध कर रहा था। 26 नवंबर को रामकेश बाइक से दोस्त संदीप को लेकर रजवापुर जंगल की तरफ ले गया। वह अपने साथ फावड़ा भी ले गया था।
रामकेश ने पहले संदीप को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी। शव जंगल में ही छोड़कर रामकेश घर आ गया। दूसरे दिन 27 नवंबर को रामकेश का शव गांव के बाहर पेड़ सेे लटकता पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामकेश की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
मामले में मृतक संदीप और उसकी मां सुखरानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। दोस्त के हत्या के मामले में जिस संदीप की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी, उसकी हत्या पहले ही कर दी गई थी। सवाल उठ रहे हैं कि रामकेश ने संदीप की हत्या की लेकिन रामकेश की हत्या किसने की। पुलिस सूत्र बतातेे हैं कि रामकेश की हत्या में उसके करीबी लोग शामिल हैं। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
दो युवकों की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। अपर पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि दोनों हत्याओं की गुत्थी सुलझाने के लिए 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। सर्विलांस टीम का सहारा लिया गया, लेकिन वारदात की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।
युवक के कंकाल का पोस्टमार्टम लखनऊ में होगा। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का कंकाल मिला था। ऐसे में यहां पर कंकाल का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। कंकाल को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम मेडिको लीगल सेल लखनऊ में कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नेे बताया कि दो युवकों की हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए सीन रीक्रिएट कराया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही की जा रही है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक्सपर्ट आएंगे और सीन रीक्रिएट करेंगे। दोनों युुवकों की हत्या की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed