फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Municipality took charge of the education of 11 daughters

नगर पालिका ने लिया 11 बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा

Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipality took charge of the education of 11 daughters
रायबरेली। नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कालेज को अगले दो वर्षों के भीतर आदर्श स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रयास हो रहा है। नए शिक्षा सत्र में 11 छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा नगर पालिका लेगी, यानी कि उनकी पूरे सत्र की फीस माफ कर दी जाएगी। इन बालिकाओं के चयन की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन

यह घोषणा सोमवार को ‘अमर उजाला’ की पहल पर नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कालेज में आयोजित महिलाओं की चौपाल कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने की। उन्होंने डिग्री कालेज चौराहा का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कराने की बात भी कही। कहा, इस काम को पूरा कराने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्टेच्यू भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। महिलाएं उपेक्षित थीं, तभी तो महिला सशक्तीकरण की जरूरत पड़ी। अब महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता का परचम फहराया है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है, स्वावलंबी बनना है, ताकि आगे किसी महिला सशक्तीकरण की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वह नरक के समान होता है। उन्होंने देश-प्रदेश और जिले में प्रमुख पदों पर आसीन महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, नाम रोशन कर रही हैं। शिक्षिकाओं से स्कूल का वातावरण बेहतर बनाने और अभिभावकों से बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
लीड बैंक मैनेजर विजय शर्मा ने चौपाल में जुटी महिलाओं, छात्राओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और दूसरों को रोजगार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऋण लें, उसका सदुपयोग करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक जिंदगी का अहम हिस्सा है। सभी को बैंकिंग सेवाओं की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शाखा की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप ने कहा कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं है। उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। महिलाएं हमेशा आत्मनिर्भर रही हैं। हर महिला में कम से कम एक हुनर होना चाहिए। कौन-कौन से हुनर हासिल करें और घर बैठे आत्मनिर्भर बनें, इस बारे में जानकारी लेने और व्यवहारिक ज्ञान के लिए कभी भी राजकीय आईटीआई का भ्रमण कर सकते हैं।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एके गौतम ने कहा कि महिलाएं घर के कामकाज के साथ स्वरोजगार भी अपना सकतीं हैं। उद्योग विभाग और ग्रामोद्योग विभाग बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, रोजगार के अवसर भी दिला रहा है, ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चला रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, पूंजी के लिए बैंकों से ऋण दिलाने की व्यवस्था व फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed