फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rahul Gandhi reached Raebareli for Disha meeting police stopped Congress workers at collectorate gate

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी: दिशा की बैठक में लिया हिस्सा, पुलिस ने गेट पर रोका तो भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 05 Nov 2024 12:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को गेट पर रोक लिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi reached Raebareli for Disha meeting police stopped Congress workers at collectorate gate
दिशा की बैठक में हिस्सा लेते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा के पास भारी संख्या में पुलिस तैनात रहा। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस से गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद कई योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट तक जाने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। सीओ सलोन और पुलिस ने किसी को भी कलेक्ट्रेट गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी। इस कारण कांग्रेसियों में रोष भी दिखा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी की नियुक्ति के निर्णय पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश

चुरुआ मंदिर में रुककर लिया हनुमान जी का आशीर्वाद

वह सुबह करीब 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से निकले। बछरांवा के रास्ते रायबरेली पहुंचे। इससे पहले बछरांवा में चुरुआ मंदिर में रुककर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन करके आगे के लिए निकले। बछरांवा कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से निकले का बाद वह जिला मुख्यालय पहुंचे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed