{"_id":"626d9f1484dd807a74516cb2","slug":"mother-thrashes-manchale-with-slippers-for-slapping-daughter-video-viral-on-social-media-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने मनचले को चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने मनचले को चप्पलों से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार
Sun, 01 May 2022 02:11 AM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 01 May 2022 02:11 AM IST
सार
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दलई मजरे पोरई गांव निवासी नितिन यादव एक स्कूली छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिवारजनों से की थी।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेटी से छींटाकशी करने पर मां ने एक मनचले को चप्पलों से जमकर पीटा। शनिवार को सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दलई मजरे पोरई गांव निवासी नितिन यादव एक स्कूली छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने परिवारजनों से की थी। शनिवार की सुबह जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो देदौर गांव के समीप युवक ने फिर से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। इतने में छात्रा की मां मौके पर पहुंच गई और उसने मनचले की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हरकत में आई पुलिस ने मनचले को दबोच लिया। थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन