फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother killed by beating with a stick for stopping her from taking drugs

Raebareli News: नशा करने से रोकने पर डंडे से पीटकर मां की हत्या

Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mother killed by beating with a stick for stopping her from taking drugs
बैरीसालखेड़ा गांव में वृद्धा की मौत के बाद गमगीन परिजन व जांच करती पुलिस।
रायबरेली। इकलौते बेटे ने सोमवार की रात डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। यही नहीं बीचबचाव करने पर बेटी-बेटे पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे को नशा करने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



खीरों थाना क्षेत्र के बैरीसाल खेडा मजरे सेमरी गांव की रहने वाली स्वागा (85) अपने इकलौते बेटे गहिरेश्वर व अन्य परिजनों के साथ रहती थीं। उनके पति बैजनाथ की तीन दशक पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक सोमवार रात गहिरेश्वर नशे की हालत मेंं घर पहुंचा। मां ने इसका विरोध किया और उसे खाना देने से मना कर दिया। बस इतनी सी बात पर गहिरेश्वर आक्रोशित हो गया। उसने बांस का डंडा उठाया और मां स्वागा के सिर, हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे स्वागा जमीन पर गिर पड़ीं और उनके सिर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटे अमरेंद्र (18) और बेटी नीतू (16) ने दादी को बचाने का प्रयास किया तो गहिरेश्वर ने उनको भी जमकर पीटा। शोरशराबा होने पर ग्रामीण मौके पर आए। ग्रामीणों की मदद से स्वागा को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की हत्या की जानकारी से सनसनी फैल गई। खीरों थाना प्रभारी ने बताया कि बेटे अमरेंद्र की तहरीर पर गहिरेश्वर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है।


तार-तार हो गया खून का रिश्ता, थम नहीं रहे आंसू

महज छोटी सी बात को लेकर बेटे ने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसे तनिक भी रहम नहीं आया कि जिस मां ने उसे पाल पोसकर बढ़ा किया, उसके साथ क्या कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो आए दिन मां के साथ गहिरेश्वर विवाद किया करता था। मृतक स्वागा का इकलौटा बेटा गहिरेश्वर के अलावा तीन बेटियां राजरानी, रामावती व रानी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी गहिरेश्वर तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी अनीता देवी की मृत्यु चार वर्ष पहले हो गई थी। गहिरेश्वर मजदूरी करता था। घटना से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। गांव में मातम छा गया।




मां की हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गहिरेश्वर नशे का आदी था। रोज शाम को घर जाकर मां से विवाद करता था। मां के नशा करने से मना करने पर नाराज हो जाता था।

- गिरजाशंकर त्रिपाठी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed