फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and daughter killed in bus collision

Raebareli News: बस की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 25 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter killed in bus collision
सतांव (रायबरेली)। बांदा-बहराइच मार्ग स्थित कृष्णपुरताला गांव में सोमवार शाम रोडवेज बस ने साइकिल सवार मां-बेटी को कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


नया पुरवा मजरे बरदर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी बिट्टो देवी (42), बेटी शिवानी (16) के साथ साइकिल से सोमवार दोपहर ताला गांव बाजार गई थीं। मां-बेटी ने पहले एक व्यापारी के वहां गेहूं बेचा और फिर साइकिल से ठकुराइन खेड़ा गांव की ओर चल दीं। मां-बेटी दुकान से थोड़ा दूर आगे जाकर किसी कार्य से सड़क के किनारे खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे बछरावां की ओर से आई तेज रफ्तार रायबरेली डिपो की बस ने सड़क पर खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को रोककर चालक को पड़कर जमकर पीटा। हादसे में बिट्टो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटी शिवानी को एंबुलेंस से बछरावां सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
हादसे में मां-बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बिट्टो के पति दिनेश कुमार मजदूरी करने भट्ठे पर गए थे। बेटा भी शनिवार को ही ननिहाल गया था। शिवानी कोंसा स्थित श्री शीतल प्रसाद इंटर काॅलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मां-बेटी की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed