{"_id":"6907b4d0c7270693db09c406","slug":"more-patients-with-cold-and-cough-raebareli-news-c-101-1-slp1006-144076-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जुकाम व खांसी के अधिक आए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जुकाम व खांसी के अधिक आए मरीज
Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
डीह क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रोगियों का इलाज
डीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डाॅ. डीएन चौधरी ने मरीजों का उपचार किया और दवाएं दी। मेले में 81 रोगियों ने पंजीकरण कराया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि बारिश होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के आसपास गंदा पानी न इकट्ठा होने दें।
गदागंज में जलालपुर धई पीएचसी गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धारावां में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जलालपुर धई में डाॅ. वरुण कुमार ने 90 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण। गोविंदपुर माधव में डॉ. निशा वर्मा ने 72 मरीजों का उपचार किया और दवाएं दीं। सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण जुकाम, बुखार, सांस फूलना व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। संवाद