फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Moon was seen, Eid will be celebrated today

नजर आया चांद, ईद मनाई जाएगी आज

Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Moon was seen, Eid will be celebrated today
रायबरेली। रमजान के महीने का 30वां रोजा रविवार को रहा। ईद का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। लॉकडाउन चल रहा है और सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही जा रही है, इसलिए इस बार ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए कहीं भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। ईद के त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक भीड़ नजर आई, लेकिन हमेशा की तरह इस बार बिक्री काफी फीकी रही।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि ईद-उल-फितर पर किसी भी ईदगाह और मस्जिद में नमाज के लिए अनुमति नहीं दी गई है। किसी भी स्थिति में कहीं भी भीड़ नहीं लगनी चाहिए। लॉकडाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में ही नमाज पढ़ें और त्योहार मनाएं। काजी-ए-शहर सुहैल अख्तर रजा, इदारा-ए-शरैया के मौलाना अरबीउल अशरफ, दारूल उलूम हबीबिया गुलशन-ए-रजा के प्रबंधक हाफिज अनीस कुरैशी समेत अन्य उलमाओं ने भी सलाह दी है कि लॉकडाउन को देखते हुए घर में ही रहें।




लोग अपने-अपने घरों में ही दो रकात या चार रकात नफ्ल नमाज अदा करें। त्योहार को लेकर बेवजह घरों से बाहर न निकले। बहुत जरूरी हो तो एक-दूसरे के घर जाने से पहले सुरक्षा के उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed