फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   mobile app

ई-गोपाला एप से लें पशुपालन विभाग से संबंधित हर जानकारी, नहीं लगाने पड़ेंगे पशु अस्पताल के चक्कर

Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
mobile app
रायबरेली। विभाग में कौन सी योजना चल रही है। पशुओं में टीका लगवाने के लिए अभियान कब चलेगा। पशुओं के बीमार होने पर इलाज के लिए क्या उपचार किया जाना है।
विज्ञापन

ऐसी ही जानकारी के लिए अब पशुपालकों को विभागीय अधिकारियों के पास के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा, बल्कि वह घर बैठे स्वयं अपने मोबाइल पर विभाग से संबंधित हर जानकारी आसानी से ले सकेंगे। वजह विभाग की तरफ से ई-गोपाला एप लांच किया गया है। इसके जरिए कोई भी जानकारी पशुपालक आसानी ले सकते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में दो लाख पशुपालक हैं, जो पशुपालन से जुड़े हैं। विभाग से संबंधित जानकारी के लिए उन्हें विभागीय कार्यालय या फिर अपने क्षेत्र के संबंधित पशु चिकित्सालय जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों व चिकित्सकों के न होने पर बैरंग लौटना पड़ता है। जिले के पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब ई-गोपाला एप लांच किया गया है। इस एप पर जाकर कोई भी पशुपालक विभाग से संबंधित जानकारी ले सकता है। इससे पशुपालन विभाग में नौकरी करने का सपना संजोए व पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी विभाग से संबंधित जानकारी लेने में आसानी हो सकेगी।

जिले में पशुओं की संख्या पर एक नजर
नाम संख्या
भैंस 4,63,692
गाय 3,91,858
बकरियां 2,77,338
भेड़ 12,060
सूकर 22,843
एप पर जाकर लें जानकारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.गजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पशुपालकों आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ई-गोपाला एप लांच किया गया है। सबसे पहले पशुपालक अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर ई-गोपाला एप लोड करेंगे। इसके बाद विभाग से संबंधित हर जानकारी उनके सामने होगी। उनका कहना है कि आगे भी पशुपालकों को विभाग से संबंधित हर जानकारी उन्हें मिलती रहेगी। विभाग में पहले इस तरह की सुविधा नहीं थी। निश्चित तौर से यह एप पशुपालकों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed