{"_id":"56f829cd4f1c1b8d59f14e96","slug":"mo-chanting-and-counter-blow-gualala","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग व जवाबी कीर्तन में उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग व जवाबी कीर्तन में उड़ा गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली मिलन समारोह की धूम रही। फाग, जवाबी कीर्तन तो कहीं आर्केस्ट्रा कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से रिफार्म क्लब में होली मिलन समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय और विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन सुभाषचंद्र चौधरी ने सभी को होली की बधाई दी। इस दौरान भजन संध्या हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ता है।
एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने भी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर रामेंद्र वाजपेई, आलोक मिश्रा, जीतेश श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। इसमें खूब अबीर-गुलाल उड़ा। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरायण साहू, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू का स्वागत किया गया।
छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष संतोष साहू, सुरेश साहू, सरला साहू आदि मौजूद रहे। सरस्वती वाटिका पटेल नगर मलिकमऊ आइमा में होली मिलन समारोह हुआ। रामहर्ष वर्मा, डॉ. रामबहादुर वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
भारतलाल वर्मा, रामसजीवन ने अबीर लगाकर सभी का स्वागत किया। संचालन डॉ. बृजकिशोर ने किया। डॉ. राम किशोर वर्मा ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर राजकुमार चौधरी, विनोद वर्मा, प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि इससे आपसी सामंजस्य बढ़ता है। प्रदेशीय मंत्री नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसीराम मिश्र, रामदेव सिंह, शिवमोहन त्रिपाठी, ब्रह्मनारायण तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
कैलाशपुरी स्थित मंदिर में कश्यप समाज कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। समाज के बच्चों ने गीत, चुटकुले, होली गीत गाए गए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अनिल कश्यप, महेश कश्यप, चंद्रप्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की ओर से त्रिपुला चौराह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान फाग गायन भी हुआ। मौके पर श्रीराम श्रीमाली, शिवकुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के जमुरवा खुर्द में होली मिलन समारोह में समाजसेवी चौधरी सुरेश निर्मल ने कहा कि इससे समाज में समरसता बढ़ता है। साथ ही आपसी द्वेष भावना समाप्त होती है। सुरेंद्र द्विवेदी, पारसनाथ वाजपेयी, श्याम बहादुर आदि मौजूद रहे।