फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC police raids on housing

एमएलसी के आवास पर पुलिस का छापा

Wed, 06 Jan 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी सुशील कुमार की अगुवाई में तीन थानों की फोर्स ने मकान को खंगाला, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।  एमएलसी के भाई गणेश सिंह के खिलाफ हरचंदपुर थाने में दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही है। मंगलवार को एमएलसी के नेवाजगंज स्थित आवास और राइसमिल में छापेमारी की थी तो गणेश सिंह की तलाश में बुधवार को फोर्स फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित एमएलसी के मकान में पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ सिटी के नेतृत्व में सदर कोतवाली, भदोखर और मिल एरिया थाने की फोर्स ने मकान के हर कमरे की तलाश की। एएसपी राम मूरत यादव ने बताया कि एमएलसी के भाई की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर छापा मारा गया था, लेकिन गणेश सिंह नहीं मिला। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed