फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLC election

भाजपा से तीन और सपा से दो परचे खरीदे, चार निर्दल भी आए

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
MLC election
रायबरेली। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पहले दिन एक भी पर्चा नहीं जमा हुआ। भाजपा से तीन और सपा से दो संभावितों ने पर्चा खरीदा। इसके अलावा चार निर्दलीयों ने भी नामांकन पत्र लिया।
एमएलसी के एक पद के नामांकन के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो गई। विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

गेट से प्रवेश मिलते ही कोरोना सुरक्षा मानकों की जांच के बाद मेटल डेटेक्टर से होकर नामांकन कक्ष तक पहुंचने की व्यवस्था की गई। डीएम न्यायालय परिसर और मुख्य गेट पर बैरीकेडिंग करके एरिया को लॉक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पहले दिन नामांकनपत्र जमा करने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं पहुंचा। हालांकि नौ लोगों ने एक-एक सेट में परचा लिया।
पहले दिन सुल्तानपुर रोड लखनऊ निवासी विष्णु प्रताप सिंह चौहान, विस्तार खंड लखनऊ निवासी पूर्व डीजी डॉ. सूर्य कुमार और सत्य नगर निवासी विजय प्रताप सिंह ने संभावित भाजपा उम्मीदवार के रूप में परचा खरीदा। खैरहनी डलमऊ निवासी राम नरायण व दाउदपुर निवासी अशीष कुमार ने संभावित सपा से परचा खरीदा।
इसकेे अलावा खोजनपुर निवासी मनीष कौशल, अकबरपुर कछवाह निवासी निर्दलीय जय चंद्र यादव, रहवां निवासी अमित कुमार, सत्य नगर निवासी डॉ. संजय कुमार निर्दलों ने परचा खरीदा। दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को एसपी कार्यालय स्थित गेट से ही प्रवेश मिला।
19 मार्च तक नामांकन, नौ अप्रैल को मतदान
एमएलसी पद के लिए 15 मार्च से कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन 15 मार्च से 19 मार्च के बीच होगा। नाम निर्देशनों की संवीक्षा 21 मार्च और नाम वापसी की 23 मार्च तक होगी। नौ अप्रैल को मतदान के बाद 12 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच मतगणना का काम पूरा होगा। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

एमएलसी पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन एक भी नामांकनपत्र दाखिल नहीं हुआ। नौ नामांकनपत्र खरीदे गए हैं। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed