{"_id":"613b9d108ebc3ee531057980","slug":"mla-protest-raibaraily-news-lko594976647","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने समर्थकों के साथ ब्लॉक में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने समर्थकों के साथ ब्लॉक में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। प्रधानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। विधायक ने ब्लॉक प्रमुख पर प्रधानों को धमकाने का आरोप लगाया।
कहा कि किसी भी स्तर पर प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज गरीब, नौजवान, रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों में तार लगाकर दिन रात रखवाली कर रहा है। वहीं सरकार खेतों के तार हटाने के लिए किसानों पर अनावश्यक रूप से दबाव बना रही है। यह किसी हद तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता आजिज आ चुकी है। ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए एसडीएम के नाम के ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन
बीडीओ विजंयत कुमार ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष केके चौधरी, रमेश मिश्रा, पंकज सिंह, अमर बहादुर यादव, सुख सागर मिश्रा, राजा तिवारी, मोहम्मद गफ्फार, बिन्नू सिंह, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप यादव, देशराज यादव, रमाकांत यादव, आदि लोग मौजूद रहे।