{"_id":"5e7cc59b8ebc3e768a1b3920","slug":"mla-helps-raibaraily-news-lko5153783123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से निपटने को विधायकों ने मदद का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से निपटने को विधायकों ने मदद का किया ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जनप्रतिनिधि मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सदर, ऊंचाहार, बछरावां और हरचंदपुर विधायक ने अपनी निधि से लोगों की सुरक्षा के लिए मदद का ऐलान किया है। सदर विधायक अदिति सिंह ने सबसे अधिक तीन करोड़ रुपये की धनराशि कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिया है।
उन्होंने बाकायदा इसके लिए डीएम को पत्र लिखा है। हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह ने भी अपनी निधि से डेढ़ करोड़ कोरोना वायरस से लोगों की मदद करने के लिए दिए हैं। इस धनराशि के उपयोग के लिए सीडीओ को पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपये देने को कहा है।
उनका कहना है कि कोरोना वायरस से देश के लोग परेशान हैं। इस समय हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि उनकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाए। इसी तरह बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी निधि से एक करोड़ रुपये तथा एक माह का वेतन देने की बात कही है। इन सब ने अधिकारियों को पत्र लिखे हैं।