फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   MLA and SP had a hot talk

Raebareli News: विधायक और एसपी में हुई हॉट टॉक

Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
MLA and SP had a hot talk
जगतपुर के छिछोरा गांव ​स्थित में मृत किसान सुरेश पटेल के घर में परिजनों से बातचीत करती सिराथू व
रायबरेली। जगतपुर के छिछोरा गांव में 19 मार्च को किसान सुरेश पटेल की मौत हो गई थी। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल मृत किसान सुरेश पटेल के घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मृतक की पत्नी फूलमती को ढांढस बंधाया और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उनके सख्त लहजे में एसपी ने कहा कि 15 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह एसपी कार्यालय आकर बात करेंगी।
विज्ञापन

सुबह जब विधायक पल्लवी पटेल गांव पहुंची तो उन्होंने किसान सुरेश की पत्नी फूलमती से बात की। उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस पर विधायक ने एसपी रवि कुमार को सीयूजी नंबर पर कॉल किया। विधायक ने एसपी से सवाल किया कि अभी तक सुरेश पटेल के मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहींं हो सकी है। इस पर एसपी ने जवाब दिया कि जल्दी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और नाबालिगों का नाम क्रास एफआईआर में दर्ज की है। जब बीएनएस 108 में मामला दर्ज है तो फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। इस पर एसपी ने कहा कि विवेचना चल रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी होगी और फोन काट दिया। विधायक ने फिर फोन कर कहा 15 दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो कार्यालय पर आऊंगी। इसके बाद एसपी ने फोन काट दिया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से बात करने के बाद विधायक ने परिवार के लोगों से कहा कि यदि 15 दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो मैं एसपी से सीधे कार्यालय जाकर बात करूंगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed