{"_id":"69ff8ba4eceb4c9ddf052577","slug":"miscreants-beat-up-couple-snatch-chain-raebareli-news-c-101-1-slko1031-157443-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बदमाशों ने दंपती को पीटा, चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बदमाशों ने दंपती को पीटा, चेन छीनी
Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 10 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। रायबरेली-बांदा हाईवे स्थित बाल्हेमऊ नहर पुलिया के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने दंपती की पिटाई कर दी। महिला से सोने की चेन छीन ली। शहर के राणा नगर मोहल्ला निवासी सोनी अपने पति आसिफ और बहन सोनम के साथ बाइक से लालगंज कस्बे में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने आ रही थीं। महिला की गोद में तीन साल का बच्चा भी था।
पीड़िता के अनुसार हाईवे पर टोल प्लाज़ा के पास से ही दो बाइक पर सवार चार युवक उनकी बाइक के आगे-पीछे घूम रहे थे। बाल्हेमऊ नहर पुलिया के पास पहुंचते ही युवकों ने ओवरटेक कर बाइक रोकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला की सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर उसकी व उसके पति की धुनाई कर दी।
शोरगुल पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर तीन बदमाश लालगंज की ओर भागे, जबकि एक नहर किनारे झाड़ियों में छिप गया था। बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर वह भी भाग निकला। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चेन लूट की बात प्रथम दृष्टया सही नहीं मिली है। टोल प्लाज़ा के पास किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। बाद में कुछ युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक सवार दंपती से मारपीट की। मामले की जांच की जा रही है।