Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   minor sister killed her elder brother with axe when he stopped her from meeting her lover In Raebareli

UP: प्रेमी से मिलने से रोका...तो नाबालिग बहन ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, सोते समय गले पर किए तीन वार

Sat, 06 Sep 2025 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 04:58 PM IST
सार

प्रेमी से मिलने से रोका तो नाबालिग बहन ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने सोते समय एक के बाद एक गले पर तीन वार किए। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो किशोरी टूट गई और पूरा जुर्म स्वीकार कर लिया। वारदात में प्रेमी का हाथ तो नहीं है, इसकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
minor sister killed her elder brother with axe when he stopped her from meeting her lover In Raebareli
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के रायबरेली में प्रेमी से मिलने से रोकने पर शुक्रवार रात नाबालिग बहन ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने सोते समय भाई पर एक के बाद एक गले में तीन वार किए। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आरोपी बहन को गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नंदाखेड़ा गांव निवासी हिमांशू (20) के माता-पिता की मौत काफी पहले हो चुकी है। वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ करीब 12 साल से नानी लक्षमीना के घर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में रहता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग अलग-अलग चारपाई पर सो गए। 

विज्ञापन

पड़ोसी ने डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी

रात करीब 3.00 बजे नानी की नींद खुली तो देखा कि हिमांशु के शरीर पर खून लगा था। आवाज देने पर वह कुछ बोल नहीं रहा था। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। पड़ोसी ने डॉयल-112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए। साथ ही पुलिस ने दोनों बहनों और नानी से बात करके जानकारी लेनी शुरू की। 

Trending Videos

भाई प्रेमी से मिलने के लिए रोक रहा था

थाना प्रभारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान 16 वर्षीय बहन पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी भाई को हो गई थी। भाई प्रेमी से मिलने के लिए रोक रहा था। बात न मानने पर उसे पीटता था। इसलिए, सोते समय भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। नानी की तहरीर पर आरोपी किशोरी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पास सो रही नानी और छोटी बहन को नहीं लगी भनक

हिमांशु के पास दूसरी चारपाई पर नानी और छोटी बहन सो रही थी। बड़ी बहन एक के बाद एक कुल्हाड़ी से तीन वार करके भाई की हत्या कर दी। इसकी भनक नानी और छोटी बहन को नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक, फर्राटा पंखा चल रहा था। पंखे की आवाज से घटना की जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। कुल्हाड़ी से तीन वार करने से उसका गला कट गया। इससे युवक की आवाज तक ना निकली। घटना से खून का रिश्ता तार-तार हो गया। नानी और 12 वर्षीय सबसे छोटी बहन के आंसू नहीं थम रहे हैं। नानी के मुताबिक, उनका नाती घर पर ही रहता था।

नानी उठो... भैया को किसी ने मार दिया है

युवक की हत्या करीब रात करीब 1.30 बजे की गई। घटना के डेढ़ घंटे बाद 3.00 बजे आरोपी बहन ने आवाज लगाई कि नानी उठो, भैया को किसी ने मार दिया। आवाज सुनते ही नानी व उसकी छोटी बहन की नींद खुली। उन्होंने पड़ोसी के घर जाकर घटना की जानकारी दी। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस डेढ़ घंटे की अवधि में आरोपी बहन ने खुद को बचाने की भरसक कोशिश की। लेकिन, पुलिस की सख्ती के आगे वह ज्यादा देर राज को दबा नहीं पाई।

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में छोटी बहन ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या की है। पूछताछ में बहन ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। अब तक की जांच में घटना में प्रेमी के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed