फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ministry gets 1785 posts of AIIMS for regular posts

एम्स के 1785 नियमित पदों के लिए मंत्रालय से मिली हरी झंडी

Thu, 27 Jun 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ministry gets 1785 posts of AIIMS for regular posts
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दरियापुर में 1785 नियमित पदों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। अब प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। अगले महीने प्रस्ताव के पास होने की उम्मीद है। एम्स में 250 सुपर स्पेशलिस्ट व अन्य डॉक्टरों के साथ 300 रेजीडेंट चिकित्सकों के पद नियमित होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा नर्सिंग के साथ ही अन्य एक हजार से अधिक पद होंगे। अगस्त महीने से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए पहले से ही यहां 24 फैकल्टी (संकायों) के पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। एम्स दरियापुर में 13 अगस्त 2018 से ओपीडी चल रही है। यहां मेडिसिन, डेंटल, अस्थि रोग, पीड्रियाटिक, ईएनटी आदि सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी व मरीजों को भर्ती करने के साथ ही सर्जरी की सुविधा शुरू नहीं कराई गई है। एम्स को पूरी तरह से संचालित कराने के लिए चिकित्सकों व नर्सिंग समेत करीब 1785 नियमित पद भरे जाएंगे। पीजीआई चंडीगढ़ ने इन पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार करके मंत्रालय को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नियमित पदों को स्वीकृति देकर वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वित्त मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद नियमित पदों को भरने का काम शुरू हो जाएगा। अगस्त माह से एमबीबीएस के 50 बच्चों के बैच की पढ़ाई शुरू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। दिल्ली एम्स में एमबीबीएस में दाखिले के लिए चल रही प्रक्रिया के बाद यहां दाखिला होगा।
पहले बैच को शुरू कराने के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 24 फैकल्टियों के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में प्रक्रिया चल रही है। तीन जुलाई तक आवेदन जमा हो जाने के बाद 25 जुलाई तक सभी फैकल्टियों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। एम्स में आने वाले रोगियों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए अमृत मेडिको सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है।
एम्स के अपने दवा काउंटर से 77 प्रकार की दवाएं मुफ्त मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा अमृत मेडिको सेंटर से अन्य दवाएं 60 प्रतिशत कम रेट पर रोगियों को मिल सकेंगी। हालांकि शुरूआती दौर में यहां दवाओं की काफी कमी का सामना रोगियों को करना पड़ रहा है।

एम्स रायबरेली के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला ने बताया कि एम्स के 1785 नियमित पदों के प्रस्ताव को मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही यहां से स्वीकृति मिलने के बाद पदों को भरने का काम शुरू हो जाएगा। एमबीबीएस की पढ़ाई अगले अगस्त माह से शुरू करानेे के लिए 24 फैकल्टियों को भरने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed