फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   minister Rakesh Sachan and Asim Arun provide 7 lakh Cheque received from Hari Om family In RaeBareli

मॉब लिंचिंग: हरिओम के परिवार से मिले योगी के मंत्री, दी 14 लाख की आर्थिक मदद, बोले- राजनीति नहीं न्याय करने आए

Sat, 11 Oct 2025 02:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 02:25 PM IST
सार

मॉब लिचिंग में मारे गए दलित हरिओम के परिवार से योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण मिले। उन्होंने पत्नी और पिता को 6.92-6.92 लाख की आर्थिक सहायता दी। साथ ही जल्द सीएम से मिलवाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
minister Rakesh Sachan and Asim Arun provide 7 lakh Cheque received from Hari Om family In RaeBareli
हरिओम के परिवार से मिले योगी के मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में मॉब लिचिंग में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की घटना पर सियासी घमासान जारी है। शनिवार को योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान और असीम अरुण ने ऊंचाहार के नई बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पत्नी पिंकी और पिता गंगादीन को 6.92-6.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलवाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर ऊचांहार विधायक मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मंत्रियों ने हरिओम की पत्नी पिंकी और बेटी अनन्या से बात करके उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के रूप में 6.92 लाख की चेक दी। बेटी अनन्या को 2500 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिलेगा। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा और उनका मन जाना। इस पर पिंकी ने कहा कि सरकार से हमें पूरी मदद मिल रही है। एसपी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। हम सरकार और पुलिस की सहायता और कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।  

विज्ञापन

मंत्री असीम अरुण बोले- हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं

परिवार से मिलने के बाद मंत्री असीम अरुण ने कहा कि घटना को लेकर सरकार सख्त है। कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार बेहद गंभीर है। हम यहां न्याय करने आए हैं। हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed